
तमिलनाडु में जिसका इंतजार था, वो काम हो गया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने आज यानी गुरुवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया. थलापति विजय की सरकार में 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इन 23 विधायकों में विजय की टीवीके पार्टी के 19 विधायक और सहयोगी कांग्रेस पार्टी के 2 विधायक शामिल हैं, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. इस तरह से 59 वर्षों बाद कांग्रेस को तमिलनाडु कैबिनेट में जगह मिली.
सूत्रों के मुताबिक, सहयोगी दल वीसीके और आईयूएमएल के लिए दो मंत्रालय आरक्षित रखे गए हैं, लेकिन इन दलों ने अभी अपने मंत्रियों के नाम तय नहीं किए हैं. वीसीके और आईयूएमएल, जिनके पास दो-दो विधायक हैं, टीवीके सरकार के लिए अहम माने जा रहे हैं.
आज शपथ लेने वाले टीवीके विधायकों में श्रीनाथ, कमली एस, सी विजयलक्ष्मी, आरवी रंजीतकुमार, विनोद, राजीव, बी राजकुमार, वी गांधीराज, मथन राजा पी, जगदेश्वरी के, राजेश कुमार एस, एम विजय बालाजी, लोकेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थिबन ए, रमेश, पी विश्वनाथन, कुमार आर, थेन्नारासु के, वी संपत कुमार, मोहम्मद फारवास जे, डी सरथकुमार, एन मैरी विल्सन, विग्नेश के शामिल हैं.
